Jaunpur News : आशीष चुने गये जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष

Jaunpur News : आशीष चुने गये जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष

हिमांशु सचिव व वीरेन्द्र होंगे कोषाध्यक्ष

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। वर्ष 2022 के लिए जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष पद पर जेसी आशीष जायसवाल को चुना गया। पक्का पोखरा स्थित ज्योत्स्ना भवन में आयोजित वार्षिक आम चुनाव में आगामी वर्ष की कार्यकारिणी चुनी गई। नए वर्ष में सचिव की जिम्मेदारी हिमांशु गुप्ता निभाएंगे जबकि वीरेन्द्र जायसवाल कोषाध्यक्ष की भूमिका में रहेंगे। नामांकन समिति के अध्यक्ष सौरभ सेठ ने बताया कि जेसीआई शाहगंज सिटी हर वर्ष संस्था की कमान संभालने के लिये उपयुक्त अध्यक्ष चुनने के लिए वार्षिक चुनाव का आयोजन करती है। इस वर्ष भी अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, निदेशक एवं पीआरओ पद पर चुनाव सम्पन्न हुआ।

Jaunpur News : आशीष चुने गये जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष

अध्यक्ष पद पर निर्भय जायसवाल के नामांकन वापस लेने के बाद आशीष जायसवाल को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा सचिव पद पर हिमांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र जायसवाल, उपाध्यक्ष पद पर निर्भय जायसवाल, अनूप सेठ, अनूप गुप्ता, उज्ज्वल सेठ, राम अवतार अग्रहरि और रंजीत साहू को चुना गया। इसके अतिरिक्त निदेशक पद पर विकास अग्रहरि, धीरज जायसवाल, दीपा सेठ, अश्वनी अग्रहरि एवं डा. बालाजी राव को चुना गया। दीपक सिंह संस्था के जनसंपर्क अधिकारी चुने गये। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन नामांकन समिति के सदस्यों दीपक जायसवाल, रविकान्त जायसवाल, रविन्द्र दुबे, दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि एवं रामजी गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डा. राजकुमार मिश्र, हनुमान प्रसाद अग्रहरि, कैलाश नाथ जायसवाल, लालचंद यादव, उमाशंकर गुप्ता, संजय गुप्ता, मनोज पांडेय, आनंद वर्मा, सचिन वर्मा, ज्ञानेंद्र यादव, हरेन्द्र यादव, आशीष प्रीतम, देवी प्रसाद चौरसिया, अश्विनी यादव, अमन अग्रहरि, आर्यन अग्रहरि, आदित्य अग्रहरि, आशीष सोनी, रोमिल अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। अंत में सचिव वीरेंद्र जायसवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent