HomeJaunpurJaunpur News: स्व. गिरिजा तिवारी के नाम पर मार्ग का हुआ नामकरण

Jaunpur News: स्व. गिरिजा तिवारी के नाम पर मार्ग का हुआ नामकरण

  • स्व. गिरिजा तिवारी के नाम पर मार्ग का हुआ नामकरण

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के हुसेनाबाद वार्ड के राज कॉलोनी मोहल्ले में अरुण शुक्ला के मकान के पीछे से लाइन बाजार तक जाने वाले मार्ग का नामकरण जनपद की समाजसेविका स्व. गिरिजा तिवारी के नाम पर किया गया। नगर पालिका परिषद की बैठक में प्रस्तुत प्रस्ताव को सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान किया। मार्ग के नामकरण को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान उपराज्यपाल अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह डॉ. दिनेश शर्मा, जफराबाद विधायक एवं पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर तथा बृजेश सिंह (स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र) की ओर से नगर पालिका परिषद को पत्र भेजा गया था। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ने प्रस्ताव को सदन के समक्ष रखा जिस पर सभी सभासदों ने एक मत से सहमति जतायी।

समाजसेवा एवं सार्वजनिक जीवन में रही सक्रिय भूमिका
गिरिजा जी जौनपुर की प्रतिष्ठित एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थीं जिन्होंने वर्ष 1991 में मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। समाजसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुयेए उन्होंने जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया तथा अपने कार्यों से जौनपुर का गौरव बढ़ाया। उन्होंने निदेशक महिला कल्याण निगम उत्तर प्रदेश, सदस्य रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति, सदस्य दहेज उन्मूलन उत्तर प्रदेश, संस्थापिका महिला उपभोक्ता सहकारी समिति जौनपुर, सदस्य निःशुल्क सहायता वादकारी कमेटी जौनपुर, सदस्य नागरिक परिषद जौनपुर, सदस्य जिला परिषद जौनपुर, पर्यवेक्षक जिला जेल, सदस्य हरिजन एवं समाज कल्याण निगम उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

तिवारी परिवार के सार्वजनिक योगदान की भी बनी पहचान
गौरतलब है कि इसके पहले डॉ. राजन तिवारी के परदादा पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवतीदीन तिवारी तथा उनके पिता समाजसेवी रत्नेश तिवारी के नाम पर भी मार्गों का नामकरण किया जा चुका है। गिरिजा जी के नाम पर मार्ग का नामकरण किये जाने की जानकारी मिलने पर उनके पौत्र डॉ. राजन तिवारी ने जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष तथा सभी सभासदों के प्रति आभार व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

Must Read