HomeJaunpurJaunpur News: नाबालिग पौत्री को बहला—फुसलाकर भगाने का आरोप, 3 पर मुकदमा...

Jaunpur News: नाबालिग पौत्री को बहला—फुसलाकर भगाने का आरोप, 3 पर मुकदमा दर्ज

  • नाबालिग पौत्री को बहला—फुसलाकर भगाने का आरोप, 3 पर मुकदमा दर्ज

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटियां निवासी व्यक्ति ने स्थानीय थाना पर तहरीर देकर 3 नामजद के विरुद्ध अपनी पौत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने तीनों नामजद में दो युवक व एक युवती के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शीतला चौकियां चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव को सौंप दी है।

जानकारी के अनुसार पचहटियां क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीया पौत्री बीते 27 सितम्बर को घर से किसी कार्य से निकली थीं लेकिन वापस लौटकर नहीं आयी। आरोप है की गौराबादशाहपुर निवासी किशन व बरदह थाना क्षेत्र के जीवली निवासी विकास व रितिका नें मिलकर बहला—फुसलाकर भगा लिया है। तहरीर के अनुसार इसके पहले भी मेरी पौत्री को अगस्त माह में इन्हीं लोगों ने फुसलाकर भगाया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुये बरदह थाना क्षेत्र के जीवली स्थित एक मकान से किशोरी को बरामद किया था। शीतला चौकियां चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव मामले की जांच में जुट गये हैं।

 

 

 

 

Must Read