दिवाली से पहले इंदौर में लगेगा भव्य शॉपिंग एग्जिबिशन, 2 अक्टूबर को दस्तूर गार्डन में होगा आयोजन
इंदौर। दिवाली फेस्टिवल को खास बनाने के लिए अरच्चीज़ एंड गुर्बानी एग्जिबिशन द्वारा 2 अक्टूबर को शहर में ‘दिवाली धमाका शॉपिंग प्रदर्शनी’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दस्तूर गार्डन, स्कीम नंबर 71, रिंग रोड, इंदौर में सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। प्रदर्शनी में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

एग्जिबिशन में एक ही छत के नीचे फैशन, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल, होम डेकोर, ब्यूटी और फूड समेत विभिन्न श्रेणियों के उत्पादों का कलेक्शन देखने और खरीदारी करने का मौका मिलेगा।
आयोजकों की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स भी रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार, 5,000 रुपये से अधिक की खरीदारी पर फ्री गिफ्ट, 10,000 रुपये से अधिक की खरीदारी पर सिल्वर कॉइन और 20,000 रुपये से अधिक की खरीदारी पर गोल्ड गिफ्ट दिया जाएगा।
इसके अलावा प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले सभी एग्जीबिटर्स के लिए भी सरप्राइज गिफ्ट की व्यवस्था की गई है।
खरीदारी के साथ मनोरंजन का भी इंतजाम किया गया है। दोपहर 3 से 4 बजे तक FREE GARBA और शाम 5 से 6 बजे तक FREE TAMBOLA का आयोजन होगा।
आयोजकों के मुताबिक, दिवाली की खरीदारी और मनोरंजन को एक साथ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
स्थान: दस्तूर गार्डन, स्कीम 71, रिंग रोड, इंदौर
समय: सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक
प्रवेश: निःशुल्क
संपर्क: 9770360965 / 9893755109