HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : एड्स से बचाव के लिये संयम, वफादारी एवं जागरूकता...

JAUNPUR NEWS : एड्स से बचाव के लिये संयम, वफादारी एवं जागरूकता जरूरी: प्रो. रमेश चन्द्र

JAUNPUR NEWS : एड्स से बचाव के लिये संयम, वफादारी एवं जागरूकता जरूरी: प्रो. रमेश चन्द्र

समोधपुर पीजी कालेज में विश्व एड्स दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में गुरूवार को विश्व एड्स दिवस पर प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में प्राचार्य ने कहा कि संयम, वफादारी एवं जागरूकता से ही हम एड्स से बच सकते हैं। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को इस बीमारी के बारे में बताएं।

प्रो. अरविन्द सिंह ने एड्स के बारे में विस्तार से बताया। समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो. राकेश यादव ने भारत में एड्स प्रसार एवं सरकार द्वारा बचाव हेतु किये जा रहे उपायों के बारे में विस्तार से छात्रों को बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ लालमणि प्रजापति एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ अवधेश मिश्रा, डॉ पंकज सिंह, डॉ नीलमणि सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ नीलम सिंह, डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी, डॉ विकास यादव, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ नीलू सिंह, डॉ सत्य प्रकाश सिंह, डॉ रत्नेश प्रजापति, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह, गंगा प्रसाद सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read