HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

छात्र—छात्राओं ने लिया हिस्सा, लोगों ने सराहा
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित श्री केपी पांडेय इंटर कालेज में गुरुवार को कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जहां सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में हाईस्कूल तथा इंटर के छात्र—छात्राओं ने अपने हाथों से विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक तथा शिक्षा से सम्बंधित सामानों की बनाकर लगाया।

प्रदर्शनी में स्वशन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, पाचन तंत्र, सांची का स्तूप, आलेखन चित्र सहित कई ऐतिहासिक धरोहरों को थर्माकोल, कागजात आदि से बनाकर लगाया गया। छात्र—छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी में लगाये सामानों का कालेज के प्रबन्धक संजीव पांडेय, शिवशंकर निर्मल, जितेन्द्र कुमार, भूपमणि बरनवाल, एमपी यादव, रितेश चौबे, सनाउल्लाह, मंगलेश पांडेय, रीता मौर्या, बागीश उपाध्याय आदि ने अवलोकन किया। इसके बाद प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान के बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रबन्धक श्री पांडेय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों के अंदर एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना उतपन्न होती है। यह बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है।साथ ही उनका मनोबल बढ़ता है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read