HomeJaunpurJaunpur News: उर्वरक दुकानों पर प्रशासन का औचक छापा

Jaunpur News: उर्वरक दुकानों पर प्रशासन का औचक छापा

  • उर्वरक दुकानों पर प्रशासन का औचक छापा

  • दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलम्बित, छह को नोटिस

तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
जौनपुर। किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा खाद की बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जनपद में उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न दुकानों पर अनियमितताएं मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिये गये जबकि छह प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेसर्स किसान सहायता केंद्र धर्मापुर, मेसर्स किसान बीज भंडार धर्मापुर, मेसर्स धर्मेंद्र गुप्ता मुफ्तीगंज, मेसर्स मनीष बीज भंडार केराकत, मेसर्स अशोक बीज भंडार केराकत, मेसर्स राजपूत खाद भंडार बजरंग नगर, सोनू बीज भंडार तरांव मोढ़ एवं मेसर्स अजय खाद भंडार तरांव मोढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मेसर्स किसान सहायता केंद्र धर्मापुर पर रेट बोर्ड एवं स्टॉक बोर्ड नहीं पाया गया, जिस पर प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं मेसर्स किसान बीज भंडार धर्मापुर का स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
मेसर्स धर्मेंद्र गुप्ता मुफ्तीगंज द्वारा उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित किया गया। मेसर्स मनीष बीज भंडार केराकत के अभिलेख अपूर्ण मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार मेसर्स अशोक बीज भंडार केराकत पर रेट बोर्ड नहीं मिलने पर नोटिस दिया गया।
मेसर्स राजपूत खाद भंडार बजरंग नगर का प्रतिष्ठान बिना कोई सूचना चस्पा किये बंद पाया गया जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सोनू बीज भंडार तरांव मोढ़ पर स्टॉक रजिस्टर एवं बिक्री रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं मेसर्स अजय बीज भंडार तरांव मोढ़ पर रेट बोर्ड नहीं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनपद में उर्वरकों की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही सुनिश्चित की जाए। यदि कोई उर्वरक विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों की निगरानी जारी रहेगी, ताकि किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध हो सके और किसी प्रकार की अनियमितता न होने पाये।

 

 

 

 

Must Read