HomeJaunpurJaunpur News : कुटीर पीजी कालेज चक्के के शिक्षा संकाय में रंगोली...

Jaunpur News : कुटीर पीजी कालेज चक्के के शिक्षा संकाय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

Jaunpur News : कुटीर पीजी कालेज चक्के के शिक्षा संकाय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खालिसपुर खुर्द चक्के स्थित कुटीर पी.जी. कालेज के शिक्षा संकाय में सहपाठ्यचर्या कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम, पर्यावरण जागरूकता तथा कोविड-19 जागरूकता से संबंधित रंगोली की संरचना अंकिता चौरसिया, अर्पिता चौबे, हर्षिता मिश्रा, चंद्र प्रकाश, भावना शुक्ला द्वारा संरचित की गयी। प्रतियोगिता का निरीक्षण बी.एड. विभाग के अध्यक्ष डा. सी.बी. पाठक सहित अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया।

विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के एन.एस.एस. प्रभारी डा. एन.पी. मिश्रा रहे। डा. सी.बी. पाठक ने रंगोली की प्रशंसा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को दीपावली को सादगी तथा सौहार्द से मनाने की अपील किया। डा. एन.पी. मिश्र ने बच्चों की सर्जना को स्वच्छता पर्यावरणीय जागरूकता तथा सेवा भाव से जुड़ने की प्रशंसा किया। इसी क्रम में जनहित पी.जी. कालेज जलालपुर के बी.एड. विभाग के श्यामधनी यादव ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सूत्रधार विभाग की अध्यापिका डा. नीता तिवारी नें प्रशिक्षणार्थियों को विशेष रुप से सर्जनात्मक प्रेरणा प्रदान की। इस अवसर पर डा. रामेश्वर मिश्र, डा. योगेश पाठक, हितेंद्र दुबे, राकेश कश्यप सहित शिक्षा संकाय के समस्त छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read