हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबन्धन का पर्व
तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन बहुत ही पवित्र पावन पर्व है। इस पर्व के संबंध में अनेक पौराणिक कथाएं भी प्रचलित हैं। इसमें एक कथानक आता है कि माता लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को मुक्त करने के लिए राजा बलि को राखी बांधकर अपना भाई बनाया था। उसी समय से यह पवित्र पर्व मनाया जाता है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ भाई और बहनों ने मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को रक्षा का वचन दिया। बहनों ने भी अपने भाई की दीर्घायु की कामना के साथ उनकी कलाई में राखी बांधी।











