सुन्दरम ने 24वीं रैंक के साथ उत्तीर्ण की नेट जेआरएफ परीक्षा
देश के टाप—25 में स्थान बनाकर परिवार का बढ़ा दिया मान
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। यूजीसी नेट जेआरएफ में आल इण्डिया में 24वीं रैंक से परीक्षा उत्तीर्ण करके सुन्दरम यादव ने परिवार सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा दिया। इसकी जानकारी होने पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। बता दें कि सुन्दरम यादव जिला मुख्यालय से सटे रैभानीपुर मदारपुर के मूल निवासी हैं जो बचपन से मेधावी रहे हैं। जौनपुर के टीडी कालेज से बीए करने के बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी एमए किया जो टापर रहे जिसके चलते गोल्ड मेडल से उन्हें सम्मानित भी किया गया। यह सम्मान सुन्दरम जी को विद्यापीठ के 47वें दीक्षान्त समारोह में सूबे की महामहिम राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने दिया। इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने इस सफलता का सारा श्रेय अपने पिता स्वतंत्र कुमार एवं माता चेतना यादव सहित गुरूजनों, शुभचिन्तकों को दिया है।











