Jaunpur News : बारिश ने किसानों को किया निराश
सिद्दीकपुर, जौनपुर। मंगलवार की सुबह लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर से किसानों को निराश कर दिया। जहां किसान आस लगाये बैठे थे कि अब बारिश नहीं होगी और उनकी धान की फसल अब बच जायेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बता दें कि मंगलवार की सुबह तेज हवाओं के साथ मौसम का रुख बदला और भारी वर्षा हुई।
जहां धान की फसल लगभग तैयार थी लेकिन तेज हवाओं के साथ धान की फसलें फिर से पानी में लिपटी हुई दिखायी दे रही है। किसानों का कहना है कि हम इतनी मेहनत करके साल भर के लिये खाने को अनाज रखते हैं वहीं अब लगता है अनाज साल भर का भी नहीं रख पायेंगे। ऐसे अगर बारिश हुई तो हम खाने के लिये मोहताज हो जायेंगे और हवाओं से गन्ने भी गिर गये हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













