राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रदर्शन शर्मनाक: राजेश श्रीवास्तव
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उच्चतम न्यायालय के समक्ष किए गए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे शर्मनाक बताया।
उन्होंने आगे कहा कि उच्चतम न्यायालय देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था है, जहां पक्ष-विपक्ष सहित आम नागरिकों को न्याय मिलता है। ऐसी संवैधानिक संस्था की गरिमा और मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है। लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों से जनता का विश्वास कमजोर हो रहा है। उनके अनुसार लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और राजनीतिक दलों को अपने आचरण से जनविश्वास कायम रखना चाहिए।
भाजपा नेता ने कहा कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देती है। राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभाएं। न्याय पालिका की गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।













