HomeTrendingJaunpur News: मिशन शक्ति में छात्राओं ने बैंक ऑफ इंडिया का किया...

Jaunpur News: मिशन शक्ति में छात्राओं ने बैंक ऑफ इंडिया का किया भ्रमण

  • मिशन शक्ति में छात्राओं ने बैंक ऑफ इंडिया का किया भ्रमण

  • बैंक मैनेजर ने बैंकिंग सुविधाओं एवं वित्तीय जागरूकता की दी जानकारी

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। मिशन शक्ति के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को बैंक ऑफ इंडिया का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बैंक मैनेजर दीपक ओझा ने छात्राओं को बैंकिंग सुविधाओं, बैंक खाते के संचालन तथा बैंक से जुड़ी विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी। भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को बैंकिंग व्यवस्था से परिचित कराना और उनमें वित्तीय जागरूकता विकसित करना रहा। विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने के लिए बैंक मैनेजर दीपक ओझा सहित बैंक परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण से छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलती है जो उनके भविष्य में उपयोगी साबित होगी।

 

 

 

 

 

Must Read