HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : प्रा.वि. त्रिलोचनपुर में हुई शिक्षक संकुल की मासिक बैठक

JAUNPUR NEWS : प्रा.वि. त्रिलोचनपुर में हुई शिक्षक संकुल की मासिक बैठक

JAUNPUR NEWS : प्रा.वि. त्रिलोचनपुर में हुई शिक्षक संकुल की मासिक बैठक

जौनपुर। जनपद के न्याय पंचायत काफूरपुर के प्रा.वि. त्रिलोचनपुर में शिक्षक संकुल की मासिक बैठक हुई जहां डीसी प्रशिक्षण विशाल उपाध्याय और एआरपी जगदीश यादव मौजूद रहे। डीसी द्वारा सरस्वती पूजा तथा दीप प्रज्ज्वलित करके बैठक की शुरुआत की गई।

निपुण लक्ष्य प्राप्त करने की कार्य योजना, नवीन सत्र में नामांकन और बच्चों के ठहराव पर 10 पॉइन्ट टूल, दीक्षा ऐप पर चर्चा, रीड अलोंग पर चर्चा की गई। अंत में डीसी को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर उनका सम्मान करते हुये सत्र का समापन किया गया। डीसी प्रशिक्षण विशाल कुमार ने विद्यालय के टीएलएम की और प्रिंट रिच सामग्री का अवलोकन किया।

साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की गयी। अन्त में सभी विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक में शिक्षक संकुल सदस्य और न्याय पंचायत के शिक्षक उपस्थित हुये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read