HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : स्वयं सहायता समूहों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : स्वयं सहायता समूहों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : स्वयं सहायता समूहों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड में खण्ड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर की अध्यक्षता में सामुदायिक शौचालय की देख—रेख करने वाले स्वयं सहायता समूहों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर को संबोधित करते हुए एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सभी समूह स्टॉक रजिस्टर, उपयोगकर्ता रजिस्टर, भ्रमण रजिस्टर बनाकर अद्यतन कर लें और सामुदायिक शौचालय नियमित रूप से सुबह शाम खोलें।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश यादव ने रजिस्टर मेंटेन करने के तरीके बताये। एडीओ पंचायत लालजी राम ने समूहों की समस्याएं सुनते हुये सचिवों को उसे अतिशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिया। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी उमेश सोनकर ने कहा कि साफ़ सफाई न करने वाले समूह को मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव अखिलेश कुमार, अरविंद यादव, श्रुति गुप्ता, स्वतंत्र कुमार के अलावा समस्त ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read