Jaunpur News : जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधानः रमेश
शाहगंज में जनसम्पर्क कार्यालय का हुआ उद्घाटन
शाहगंज, जौनपुर। जन शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के प्रति सतत् प्रयत्नशील शाहगंज विधायक रमेश सिंह के स्थानीय नगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रमेश सिंह ने कहा कि जन सम्पर्क कार्यालय खुलने से जनता की समस्याओं के समाधान में सुगमता होगी।

जन समस्याओं एवं विकास सम्बन्धी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण समाधान ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिये सप्ताह के प्रथम तीन दिवस लखनऊ में रहकर योजनाओं के क्रियान्वयन का कार्य करते हुए प्रति गुरूवार और शुक्रवार को जनसंपर्क कार्यालय में उपस्थित होकर जन समस्याओं के समाधान का कार्य करूंगा। क्षेत्र पंचायत सुइथाकला प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि सेवा समर्पण एवं त्याग की भावना ही लोकतंत्र का मूल मंत्र है। विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विधायक से बड़ी अपेक्षायें हैं। जनसम्पर्क कार्यालय खुलने पर विधायक को बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए डॉ. तिवारी ने क्षेत्र के विकास के लिये लोगों का सहयोग करने की अपील की। कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि के रूप में सन्तोष पाण्डेय की नियुक्ति पर लोगों ने हर्ष प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी। समारोह में राजेश उपाध्याय, संजय सिंह व पत्रकार डॉ. प्रदीप दूबे सहित अन्य कई लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता बेचन सिंह ने किया। इस मौके पर अजय सिंह, सुरेन्द्र निषाद, हृदय नाथ शुक्ल, विनय सिंह, पवन पाल, राम स्वारथ बिन्द, सुरेश धुरिया आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















