छात्र-छात्राओं को बांटी गई 80 साइकिल
अंकित सक्सेना
बदायूँ। बदायूं क्लब में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के पश्चात जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देशानुसार श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 50 पुत्र व पुत्रियों को सांसद आंवला धर्मेन्द्र कश्यप, सांसद बदायूं डा. संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर साइकिलें वितरित की।

सहायक श्रमायुक्त अजीत कनौजिया ने बताया कि इसके अतिरिक्त विकासखंड कार्यालय दातागंज में भी विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने 30 छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित कीं, श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कक्षा 10, 11, 12 एवं बीए, बीएससी, बीकाम प्रथम वर्ष में अध्ययन रत पुत्र पुत्रियों को स्कूल आने जाने की सुविधा हेतु साइकिल प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त हाई स्कूल में 2400 रुपए, इंटर में 3000 रुपए, बीए, बीएससी व बीकाम में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को 12000 रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति भी दी जाती है। इस अवसर पर श्रम विभाग से पीडी शर्मा, जीशान अंसारी, सतेंद्र, मुकेश, आमिर, नरेश सतेंद्र मिश्र, विचित्र सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















