HomeJaunpurJaunpur News : जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये कार्यक्रम आयोजित

Jaunpur News : जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये कार्यक्रम आयोजित

Jaunpur News : जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये कार्यक्रम आयोजित

खुटहन, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज (सोंधी ) अंतर्गत सरायख्वाजा ग्रामसभा में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना के बारे में जन-जन तक पहुंचाने के लिए शासन द्वारा नोडल अधिकारी नामित किये गये जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रह जाये। इसी क्रम में नोडल अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अध्यक्षता कर रही ग्राम प्रधान रैना सिंह व एडीओ समाज कल्याण मोहम्मद आसिफ ने इस मौके पर बताया कि वृद्धा, विधवा, विकलांग आदि कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित न रह जाये। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी सुजीत यादव ने एक-एक करके योजना के बारे में विस्तार रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ग्रामसभा के पात्र लाभार्थियों द्वारा योजना के लाभ के लिए फार्म भर आएंगे। इस अवसर पर ब्लाक कोआर्डिनेटर विजय यादव, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्य आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read