HomeJaunpurJaunpur News : नवरात्र के दूसरे दिन शीतला चौकियां धाम में उमड़ा...

Jaunpur News : नवरात्र के दूसरे दिन शीतला चौकियां धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Jaunpur News : नवरात्र के दूसरे दिन शीतला चौकियां धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

विपिन सैनी
चौकियां, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल की आस्था का केंद्र मां शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां शीतला माता का दर्शन पूजन कर मत्था टेका। शुक्रवार की भोर में 4 बजे मन्दिर परिस के कपाट खुलने के पश्चात आरती, हवन व पूजन के साथ माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया।

भक्तों की लंबी कतार सुबह से दोपहर तक लगी हुई थी। लाइन में खड़े होकर श्रद्धालु माता रानी के दरबार में दर्शन पूजन करते हुए नजर आए। मन्दिर परिसर को आकर्षण रूप से सजाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर में पुलिस व पीएससी के जवान लगाए गए हैं। धाम के मेला प्रभारी थानाध्यक्ष लाइन बाजार अखिलेश मिश्रा, उपनिरीक्षक विनोद अंचल, धाम चौकी प्रभारी शैलेंद्र पाण्डेय अपने सहयोगियों के साथ लोगों की व्यवस्था में लगे नजर आये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read