JAUNPUR NEWS : सरदार पटेल की जयंती पर डायट में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जौनपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती) पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक डॉ० सच्चिदानंद यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ यादव सहित वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष सिंह एवं प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रविंद्रनाथ यादव ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करकरके किया। इसके बाद डाइट के प्रशिक्षुओं ने सरदार पटेल के जीवन पर आधारित भाषण, गायन एवं नाटक प्रदर्शित करके सबका मन मोह लिया।
प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रविंद्र नाथ ने बताया कि हम सरदार पटेल जी के जीवन से अगर एक भी आदत को अपने जीवन में शामिल कर लें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा। वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष जी ने सरदार पटेल के प्रेरणादायक जीवन का वर्णन किया। अंत में प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक डॉ यादव ने बच्चों को स्वरचित प्रेरित गीतों, कविताओं एवं रचनाओं के माध्यम से सरदार पटेल के चरित्र, व्यक्तित्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर समस्त अधिकारियों के साथ, प्रवक्तागण, समस्त कर्मचारी, ह्यूमाना के साथी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













