पशु चिकित्सा शिविर में 530 पशुओं का हुआ उपचार
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। आजमगढ़ के फूलपुर ब्लाक अंतर्गत बूढ़ापुर बदल गांव में शनिवार को पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जहां 530 पशुओं का उपचार कर नि:शुल्क दवाइयां दी गई। डाक्टरों ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल और विभागीय योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
शिविर का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष श्री रत्नेश बिन्द ने किया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल ने पशुपालकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा पशुओं के स्वास्थ्य और उचित देखभाल के प्रति जागरूक रहने की अपील किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ.आलोक सिंह पालीवाल ने पशुओं में होने वाली सामान्य बीमारियों के लक्षण, प्राथमिक देखभाल और सुरक्षित घरेलू उपायों के बारे में बताया।
मार्टिनगंज के पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अजय श्रीवास्तव ने पशुओं में टैगिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी प्रक्रिया और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने सहभागिता किया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो. शेख गुलजार एवं ग्राम प्रधान भूषन यादव ने कार्यक्रम के लिये सराहना किया। शिविर में डॉ. मेवा लाल, पशु धन प्रसार अधिकारी राम सुरेश यादव, फार्मासिस्ट विक्रमा यादव, वीरेंद्र, शिवशंकर सिंह, महेंद्र, अशिलेष, प्रेम, रविकांत, मुलायम, अनिल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।













