सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से गिनायी गयीं प्रधानमंत्री की जनसेवाएं
जेसी चौक एवं कलेक्टरगंज में हुआ ‘नमो सेवा गाथा’ का मंचन
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर के जेसी चौक और कलेक्टरगंज फड़ में नुक्कड़ नाटक का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा की देख—रेख में किया गया। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग से जुड़े टीम लीडर गोविंद कुमार और उनके साथियों ने ‘नमो सेवा गाथा’ का मंचन कर प्रधानमंत्री के जनसेवा कार्यों को प्रस्तुत किया। इस दौरान कलाकारों ने गीतों और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।
गीत के जरिये जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण का दिया गया संदेश
नुक्कड़ नाटक के दौरान ‘मोदी जी आ गये, भारत का भाग्य जगा गये’ गीत की प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। गोविंद कुमार और उनके साथियों ने गीत-संगीत के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के कार्यों को रेखांकित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
ओम प्रकाश जायसवाल रहे मुख्य अतिथि
जेसीस चौक के कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल मुख्य अतिथि तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुये। कलेक्टरगंज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल मोदनवाल रहे जहां अध्यक्षता श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बेचन सिंह, के रूप अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस अवसर पर ओम चौरसिया, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, अभयानंद, देवी प्रसाद चौरसिया, रिंकू सिंह पूर्व प्रधान, मोनू तिवारी, संदीप साहू, कमलेश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। विधानसभा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के सह संयोजक सर्वेश चौरसिया ने भी सहभागिता किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष धीरज पाटिल ने किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निभायी सहभागिता
आयोजन को सफल बनाने में भाजपा मंडल शाहगंज की रीता सोनी (मंडल मंत्री भाजपा), सिंदर साहू सभासद, संदीप जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, महेश लालवानी, विकास साहू, मुस्तकीम, सभासद सिकंदर साहू, सभासद प्रतिनिधि सिम्पू प्रकाश अग्रहरि, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रदीप यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। कार्यक्रम के माध्यम से नगरवासियों तक सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश पहुंचाया गया।











