HomeJaunpurJaunpur News: बीईओ के निरीक्षण में बिना सूचना के गायब मिले एक...

Jaunpur News: बीईओ के निरीक्षण में बिना सूचना के गायब मिले एक सहायक अध्यापक एवं दो शिक्षामित्र

  • बीईओ के निरीक्षण में बिना सूचना के गायब मिले एक सहायक अध्यापक एवं दो शिक्षामित्र

  • बीईओ ने अनुपस्थित शिक्षकों के ऊपर की विभागीय कार्यवाही

तेजस टूडे सं.
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य ने बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय केशवपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय केशवपुर में एक सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्र बिना किसी सूचना के विद्यालय से गायब मिले। वहीं एक सहायक अध्यापक बीईओ के पहुचने के कुछ देर बाद विद्यालय पहुची।

विद्यालय निरीक्षण के समय प्राथमिक विद्यालय केशवपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापक फिरदौस फातिमा और सहायक अध्यापक ज्योति यादव मेडिकल अवकाश पर मिलीं। वहीं सहायक अध्यापक कोमल सोनी बीईओ के विद्यालय पहुंचने के कुछ देर बाद विद्यालय पहुंचीं जबकि सहायक अध्यापक प्रीती विश्वकर्मा तथा शिक्षामित्र संगीता यादव और अंजू बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिलीं। इस पर बीईओ राजेश वैश्य ने सहायक अध्यापक कोमल सोनी, प्रीती विश्वकर्मा और दोनों शिक्षामित्र संगीता यादव व अंजू के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगने की कार्यवाही किया।

इसके बाद बीईओ प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर पहुंचे जहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले। बीईओ ने सभी शिक्षकों को पठन-पाठन में सुधार और शिक्षा की कार्ययोजना बनाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। इसके बाद वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजना पहुंचे, वहां भी सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित मिले और शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलता मिला। बीईओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय केशवपुर में एक सहायक अध्यापक मेरे पहुचने के कुछ देर बाद पहुची और एक सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्र बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले हैं। दो सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और स्पष्टीकरण मांगते हुए नियमानुसार आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Must Read