दशकों की बनी पानी टंकी कभी भी हो सकती है जानलेवा!
लोगों ने कहा— विगत दिन आये तेज तूफान में हील रही थी पूरी टंकी
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में बनी दशकों पुरानी पानी की टंकी जो वर्तमान में पानी भण्डारण अथवा सप्लाई नहीं हो रही है, उसी के नीचे सदर अस्पताल का जनरेटर लगा हुआ है। 5 अक्टूबर को शाम के समय आये तूफ़ानी बारिश में चश्मदीदों का कहना है कि पूरी टंकी हील रही थी। जनरेटर ऑपरेटर से पूछे जाने पर बताया कि यह पानी टंकी लगभग 50 वर्ष पहले की बनी हुई है।
अगर इसे जल्द से जल्द नहीं हटाया गया तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता है। इस बिन्दु पर जिला चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कनौजिया से पूछने पर उन्होंने बताया कि इसकी लिखित सूचना और आवश्यक कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाये उत्तर प्रदेश लखनऊ, अधीक्षण अभियन्ता (सिविल) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वाराणसी मण्डल, प्रभारी अधिकारी/इंचार्ज सिविल/विद्युत जिला चिकित्सालय जौनपुर को दिया गया है। उन्होंने ने आगे बताया कि अभी बड़ी घटना होते—होते बची है। यदि यह टंकी अचानक गिरती है तो काफी बड़ा हादसा हो सकता है।












