HomeJaunpurJaunpur News: टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

Jaunpur News: टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

  • टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय छिमियाँ में नवोदय क्लासेज सुजानगंज के तत्वावधान में टैलेंट सर्च प्रतियोगिता एआरपी डॉ. विनोद पाल की अध्यक्षता में हुई। प्रतियोगिता में श्यामू गौतम प्रथम, अनुभव प्रजापति द्वितीय और आर्या तिवारी तृतीय रहे। विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक, प्रमाण पत्र तथा शैक्षिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया। अनुराग प्रजापति व अर्पिता गौतम रनर-अप रहे। इस अवसर पर नवोदय क्लासेज के निदेशक अंकुश तिवारी, प्रधानाध्यापक गोपाल कृष्ण सिंह सहित शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अभिभावक आदि मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

 

Must Read