Jaunpur News : पीठासीन अधिकारी ने सत्ता बदलने के लिये मतदान करने को कहा
गांव वालों ने किया हंगामा, एक घण्टा तक बाधित रहा मतदान
अजय विश्वकर्मा
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय धनेजा के मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी ने सत्ता को हटाने के लिए मतदान करने की अपील करने लगा। इस पर पर ग्रामीणों ने एक घण्टे तक मतदान का रोक करके जमकर विरोध किया।
जानकारी के अनुसार गोपीपुर गांव के लोगों का मतदान केंद्र धनेजा प्रथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 185 पर तैनात पीठासीन अधिकारी पर ग्रामीणों आरोप लगाया कि वह सभी मतदाताओ से कह रहा था कि सत्ता के परिवर्तन के लिए मतदान करें। यह कार्य उसने लगभग दो घण्टे तक किया।
इसकी जानकारी जब बाकी ग्रामीणों को हुई तो उन लोगों ने मतदान रोक दिया और जमकर नारेबाजी करने लगे। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दिया। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात किया। उक्त पीठासीन अधिकारी के ऊपर कार्यवाही करने की मांग किया। उसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। तब जाकर लगभग एक घण्टे बाद मतदान शुरू हुआ।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













