ओंकारेश्वर मन्दिर में शिवभक्तों ने नन्दी जी को पिलाया दूध
दूध पिलाने वालों का मन्दिर परिसर में लगा तांता
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। कभी लोगों ने सुना था कि नंदी जी पीते हैं दूध तो लोगों अजूबा सा लगता दिखाई देता था लेकिन सोमवार को लोगों ने हकीकत के रूप में नन्दी जी को दूध पीते देखा तो शिव भक्तों की आंखें खुली की खुली रह गईं। देखते ही देखते कानों-कान खबर पहुंचते ही लोगों ने दूध पिलाना शुरू कर दिया।

चर्चा तो सब यह भी कर रहे थे कि आज भी प्रभु की कृपा लोगों पर है। भगवान अभी भी सब पर नजर बनाए हुए हैं। मन्दिर के पुजारी पंडित विश्वनाथ शास्त्री ने बताया कि कलयुग में बस यशिव एक आधारा। इस मौके पर जयशंकर दूबे मुख्य ट्रस्टी, तेजस्विन दूबे, डा. केएस श्रीवास्तव, आशीष उपाध्याय, सीबी तिवारी, प्रमोद तिवारी, परशुराम मिश्र, राजकुमार सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र उपाध्याय, नवीन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह सैकड़ों शिवभक्त मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













