HomeJaunpurJaunpur News : पूविवि परिसर से अव्यवस्थाओं के बीच रवाना हुईं पोलिंग...

Jaunpur News : पूविवि परिसर से अव्यवस्थाओं के बीच रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Jaunpur News : पूविवि परिसर से अव्यवस्थाओं के बीच रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

कोविड-गाइडलाइन पर नहीं दिया गया कोई दिशा निर्देश
जिलाधिकारी व प्रेक्षक ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर से जौनपुर जिले के 9 विधानसभाओं मे चुनाव कराने के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियों को अव्यवस्थाओं के बीच रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों को छोटे-बड़े वाहनों को मिलाकर 19 सौ वाहन से रवाना किया गया जिसमें 9 विधानसभा में चुनाव के लिए कुल 2145 मतदान केंद्र हैं जबकि 3948 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

सभी विधानसभा में 357 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। जिसमें कुल 17372 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। 2315 बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी जबकि 1633 बूथों पर वीडियोग्राफी होगी। 216 सेक्टर, 32 जोन, 3 सुपर जोन बनाए गए हैं। 9 विधानसभा में कुल 3510929 मतदाता मतदान करेंगे जिसमें 18 लाख 26 हजार 577 पुरुष और 1648206 महिला वह 146 अन्य जेंडर मतदान करेंगे। 9 विधानसभा के पोलिंग पार्टियों को कोविड-19 नियमों पर कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया गया। बल्कि पोलिंग पार्टियों को चवनप्राश का किट व हर्बल पाउडर उन्हें दिया गया है जिससे वह खाने पीने पर उनकी ऊर्जा बनी रहे। कालिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए विधानसभा वार सेक्टर मजिस्ट्रेट लगे रहे लेकिन तब भी अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। जगह-जगह लोगों को जाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
दुर्व्यवस्था से परेशान रहे पोलिंग पार्टी कर्मी
ईवीएम मशीन लेने के पहुचे पोलिंग पार्टियों के कर्मचारी दुर्व्यवस्था से परेशान रहें। एक-दूसरे टीम के लोगों को खोजते रहे। लाउडस्पीकर की कोई व्यवस्था नहीं थी जिसके चलते संबंधित टेबल तक पहुंचना कठिन था और किसी तरह र्टेबल तक पहुंचते थे। चुनाव संबंधी सामग्री लेने के बाद फिर वाहनों को तलाशने में परेशान रहे और उधर वाहन कर्मी भी उनके वाहन बैठने वाली टीमों को भी तलाशते रहे। कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भारी संख्या में लौटे रिजर्व अतिरिक्त कर्मचारी
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में 2 हजार व तीन हजार अतिरिक्त कर्मचारी बुलाए गए थे जिन्हें शाम तक बैठाया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों को लौटना पड़ा। रिजर्व में रखे दो सौ कर्मचारियों को मतदान में ड्यूटी लग पाई तथा शेष को लौटना पड़ा। रिजर्व अतिरिक्त कर्मचारियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
पानी की व्यवस्था न होने से परेशान रहे लोग
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चुनाव संबंधित सभी कार्य किए जा रहे हैं जिसमें पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के दौरान पुलिस कर्मचारी अधिकारी पानी के लिए परेशान रहे। जो भी ठेला खमोचा लगाकर पानी बेच रहे थे, वह मनमाने पैसे वसूल रहे थे जिस पर लोगों कके बीच झड़प व नोकझोंक भी हुई।
काफी संख्या में गर्भवती महिलाएं भी रहीं परेशान
पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में विधानसभा चुनाव मे मतदान कराने के लिए गर्भवती महिलाओं का ड्यूटी लग गया था जो जौनपुर के नौ विधानसभा में करीब डेढ़ दर्जन ऐसी गर्भवती महिलाएं वहां पहुची। जो अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए परेशान थी। हालांकि अधिकारियों ने उनके स्थित को जानने के बाद उन्हें ड्यूटी से मुक्त किया। तब महिला राहत की सांस ली।
मोबाइल नेटवर्क रहा था ठप
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विधानसभा चुनाव कराने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच गये। इस दौरान एकाएक सभी मोबाइल नेटवर्क ठप हो गए। बड़ी मुश्किल से कोई कोई नेटवर्क बीच बीच मे कुछ क्षण के लिए काम कर देता था, वहां एक दूसरे को ढूंढने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पोलिंग पार्टियों के टीम के सदस्यों को ढूंढने के लिए मोबाइल लगाते रहे लेकिन उनका नेटवर्क चला नहीं। पीठासीन अधिकारी से लेकर सहायक पीठासीन अधिकारी, बसकर्मी, पुलिसकर्मी सभी परेशान रहे।
7 घण्टे जाम से जूझते रहे लोग
चुनाव के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सुबह छोटे बड़े वाहनों के साथ-साथ मतदान कर्मी अधिकारी पुलिसकर्मी आने लगे। सुबह कुत्तुपुर बाजार, सिद्दीकपुर, डाल्हनपुर, जासोपुर होते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक भारी जाम लग गया। जौनपुर-शाहगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से आवागमन ठप हो गया। बाद में पुलिस व मिलिट्री फोर्स के लोगों ने हालात को संभाला जिसके बाद करीब 7 घंटे बाद जाम से लोगों को राहत मिली। तब तक लोग जाम से जूझ रहे थे। बाद में पुलिस में अलग-अलग रास्तों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जिससे रास्ते चालू हो सके।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read