Jaunpur News : पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भिवरहा कला (डड़वा) गांव में बांस से वारकर वृद्ध की हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को सरपतहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में उपनिरीक्षक सच्चिदानंद मय हमराह हेड कान्स्टेबल मुकेश यादव व कां.आशीष यादव के साथ भारतीय दण्ड विधान की धारा 302 तथा धारा 3(2)5 एस.सी.एस.टी.एक्ट में वाञ्छित खुटहन थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर अशरफढ़ निवासी अभियुक्त दयाराम यादव पुत्र पलटू यादव को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त बांस का डण्डा भी बरामद कर लिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के उपरांत आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












