HomeJaunpurJaunpur News : 6 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

Jaunpur News : 6 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

Jaunpur News : 6 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। विद्युत विभाग द्वारा कस्बे के कई मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाकर 6 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। जानकारी के अनुसार कस्बा क्षेत्र में जेई अभिषेक केसरवानी एवं लाइन स्टाफ की टीम द्वारा नगर के सादीगंज, कजियाना, छैला मियां का पुरा एवं फूलखां में चेकिंग अभियान के दौरान मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करने वाले 6 लोगों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत बिजली चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया तथा 02 उपभोक्ताओं के विरुद्ध विधा परिवर्तन (घरेलू से कामर्शियल) की भी संस्तुति की गई। उक्त चेकिंग अभियान से क्षेत्र के कटियामारों में भय का माहौल व्याप्त रहा। चेकिंग टीम में लाइनमैन रमाकांत, निविदाकर्मी हूबलाल, पिंकू, गुड्डू, राजेश, सुनील एवं मीटर रीडर मनीष, विनय आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read