Jaunpur News : छात्रों को दिलायी गयी सड़क सुरक्षा की शपथ
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुपालन में प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह ने समस्त स्कूल स्टाफ एवं छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

इसके बाद सड़क सुरक्षा पर पोस्टर प्रतियोगिता तथा निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय प्रतियोगियों को एसएमसी अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय एवं ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय की सहायक अध्यापक रीनू देवी, आशा देवी, शुभम पाल, सुषमा, राजकुमारी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















