Jaunpur News : गौराबादशाहपुर सरस्वती शिशु मन्दिर में किया गया पौधरोपण
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान 101 पौधे लगाये गये। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डा. अनुपम सिंह ने कहा कि मनुष्य को जीने के लिए आक्सीजन की महत्त्वपूर्ण आवश्यकता है जो हमें वृक्षों से मिलता है।
यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए कि हम पौधे लगायें और समय-समय पर उसका ध्यान भी दें। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक, काशी गोमती ग्रामीण बड़ौदा बैंक के शाखा प्रबंधक, विद्यालय की प्रबन्ध समिति एवं छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जी ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु पौधरोपण किया। अन्त में विद्यालय प्रबंधक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।