HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : घर वापस लौट रहे व्यक्ति की ठण्ड लगने से...

JAUNPUR NEWS : घर वापस लौट रहे व्यक्ति की ठण्ड लगने से रास्ते में ही हुई मौत

JAUNPUR NEWS : घर वापस लौट रहे व्यक्ति की ठण्ड लगने से रास्ते में ही हुई मौत

विनोद कुमार/राजेश साहू
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत कदहरा अंडर रेलवे के पास बीती रात ठंड लगने से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के देवकली मीरपुर निवासी 56 वर्षीय नरेन्द्र विश्वकर्मा बुधवार की सुबह जमैथा गांव अपनी बेटी के ससुराल से साईकिल से घर लौट रहे थे।

रास्ते में ठंड लगने से उनकी मौत हो गई। वे कदहरा गांव के रेलवे लाइन के अंडर पास रास्ते के पास गिरे पड़े थे। किसी ने इसकी सूचना केराकत कोतवाली थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भतीजे हृदय नारायण विश्वकर्मा की सहमति से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाल संजय वर्मा ने बताया कि अधेड़ की मौत ठंड लगने से हुई है। मृतक के चार बेटियां है। सबसे छोटी बेटी अविवाहित है। मृतक ही घर का अकेला कमाऊ व्यक्ति था। नरेन्द्र की मौत से पत्नी और बेटी का रो रो कर बुरा हाल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read