HomeJaunpurJaunpur News : पीर बरकत मियां हाशमी नियाजी मदारी कौमी कमेटी को...

Jaunpur News : पीर बरकत मियां हाशमी नियाजी मदारी कौमी कमेटी को सौंपी गयी चादर

Jaunpur News : पीर बरकत मियां हाशमी नियाजी मदारी कौमी कमेटी को सौंपी गयी चादर

जौनपुर। कौमी सौहार्द एवं सूफी संस्कृति के प्रतीक महान सूफी संत ख्वाजा हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से 8 फरवरी को हजरत सैय्यद नजर हुसैन गद्दीनशीन हजूर गरीब नवाज की सरपरस्ती में चादर पेश होगी। दरबार ख्वाजा साहब में उत्तर प्रदेश की प्रगति, समाजवादी सरकार के बहुमत में आने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की दुआ की जायेगी।

राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हजरत पीर बरकत मियां हाशमी नियाजी मदारी कौमी सदर चिश्तिया कमेटी उत्तर प्रदेश को यह चादर सौंपी। इस आशय की जानकारी देते हुये अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर सैय्यद हिलाल मुजीबी, पीर मकसूद चिश्ती, सुल्तानपुरी, अजहर जमाल, सैय्यद मुजीब रज्जकी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुजीब हरदोई, समद फारूखी अकबरपुर, मुआज्जम प्रदेश सचिव, मौलाना फुरकान, लाला राजीम खां, राशिद अली, एस.के. राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read