HomeJaunpurJaunpur News : ज्ञान का महापर्व है बसन्त पंचमीः प्रो. निर्मला एस....

Jaunpur News : ज्ञान का महापर्व है बसन्त पंचमीः प्रो. निर्मला एस. मौर्य

Jaunpur News : ज्ञान का महापर्व है बसन्त पंचमीः प्रो. निर्मला एस. मौर्य

पूविवि में मंत्रोच्चार के बीच हुई वाग्देवी की पूजा-अर्चन

सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में बसंत पंचमी पर शनिवार को प्रशासनिक भवन में मां सरस्वती का पूजन-अर्चन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान मिशन शक्ति की टीम सहित नीता गुप्ता, पुष्पलता त्रिपाठी ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात् पूविवि के कर्मचारी शशिकांत त्रिपाठी व त्रिभुवन पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराया। इसी क्रम में की कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ ही कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामना देते हुए कहा कि आज के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि वाग्देवी मां सरस्वती की आराधना और ज्ञान के महापर्व को बसंत पंचमी के रूप में जाना जाता है।

एक दूसरी मान्यता है कि बसंत पंचमी से शीत ऋतु का समापन धीरे-धीरे शुरू होता है। सूर्य देव माघ के महीने में अपनी गति को बढ़ा देते हैं और दिन बड़े होने शुरू हो जाते हैं। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो. देवराज सिंह, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, बबिता सिंह, दीपक सिंह, डा. जान्हवी श्रीवास्तव, डा. सुनील कुमार, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. मनोज पांडेय, डा. नीतेश जायसवाल, डा. विनिता सिंह, पूजा सक्सेना, जया शुक्ला, डा. अमित वत्स, रामजी सिंह, डा. लक्ष्मी मौर्य, कलावती देवी, डा. प्रमोद कौशिक, सुबोध पांडेय, श्रीनाथ यादव, जगदंबा मिश्र, इंद्रेश गंगवार, केशव यादव, सतीश सिंह, पंकज सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे। इसी क्रम में पूविवि के रज्जू भैय्या संस्थान में भी सरस्वती पूजन का आयोजन हुआ जहां प्रो. देवराज सिंह, डा. प्रमोद कुमार, डा. नीरज अवस्थी, डा. श्रवण कुमार समेत तमाम शिक्षक उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read