Jaunpur News : आगामी त्योहारों को लेकर शान्ति समिति की हुई बैठक

Jaunpur News : आगामी त्योहारों को लेकर शान्ति समिति की हुई बैठक

लोगों से की गयी कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। आगामी त्योहार होली, जुमा, सबेबारात को लेकर रविवार को क्षेत्राधिकारी सदर रोड विजय सिंह ने ग्राम प्रधानों तथा मौलवियों के साथ बैठक की लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी हाल में कानून को हाथ में नहीं लेगा तथा सभी लोग कानून व्यवस्था बनाने के साथ शांति पूर्ण रुप से त्यौहार मनाएंगे।

कोई भी व्यक्ति अगर गैर कानूनी काम करते वक्त पकड़ा गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह त्यौहार हम सब के लिए है और इस त्योहार पर हम सबको मिल-जुलकर शांतिपूर्वक मनाना चाहिए, इसलिए सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से कानून के दायरे में रहकर त्योहार मनाएंगे। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि यह बैठक आगामी त्योहारों को लेकर की गई है। इस बैठक में ग्राम प्रधान, मौलवी तथा अन्य ग्राम वासियों के साथ की गई है। बैठक में लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से कानून के दायरे में रहकर त्यौहार मनाने की अपील की गई है। इस मौके पर उपनिरीक्षक शिवप्रसाद वर्मा समेत सरायख्वाजा थाना की समस्त पुलिस बल मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat