Jaunpur News : रासेयो के स्वयंसेवकों व सेविकाओं ने चलाया विशेष शिविर अभियान
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के तहत रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने मिलकर विशेष शिविर अभियान चलाकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने राष्ट्रीय सेवा योजना भवन की साफ सफाई की और लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय गुलाबी देवी सिद्दीकपुर के राष्ट्रीय योजना के स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओं ने संयुक्त रुप से विशेष शिविर अभियान चलाकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने राष्ट्रीय सेवा योजना भवन की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति संदेश दिया। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. पंकज यादव ने कहा कि देश का विकास तभी होगा जब यह देश स्वच्छ और स्वस्थ होगा इस अभियान का लक्ष्य है कि देश के हर नागरिक को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और बिना झिझक साफ सफाई में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डा. सुभाष चंद्र यादव एवं डॉ. यादवेंद्र यादव ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जब तक हम सब अपनी जिम्मेदारी स्वयं नहीं समझेंगे, तब तक यह अभियान सफल नहीं हो सकता हर व्यक्ति को स्वच्छता और स्वास्थ्य पर स्वयं ध्यान देना होगा तभी जाकर यह अभियान सफल हो सकेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना भवन के प्रधान लिपिक शारदा उपाध्याय, मुन्ना, स्वयंसेवक सुरेंद्र, अर्पित, विवेक, स्वयंसेविका अंकिता, खुशबू, डाली समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










