Jaunpur News : महिला दिवस पर ज्ञाना प्ले स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। कस्बा स्थित ज्ञाना इण्टरनेशनल प्ले स्कूल में महिला दिवस के अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने घर परिवार की महिलाओं के प्रति अपने भाव को कागज पर उकेरा।
प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ अनामिका मिश्रा ने बताया कि एक महिला के लिए महिला दिवस का बहुत महत्व है। यह दिन उसे सशक्त होने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर बच्चों में बचपन से ही महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

बच्चों को बताया गया कि अपने परिवार की महिलाओं के बारे में चित्र बनाइए और उन सभी ने अपनी भावनाओं को कागज पर उकेरा। इस मौके पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि महिलाओं का सम्मान करें और उन्हें समान अवसर देने का प्रयास करें। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक दिवाकर मिश्रा, सिमरन अग्रहरी, रागिनी यादव, प्रिया सोनी आदि मौजूद रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













