Homeम​​थुरासंस्कृति विवि के विद्यार्थियों को भाव्यांश इन्फोटेक में मिली नौकरी

संस्कृति विवि के विद्यार्थियों को भाव्यांश इन्फोटेक में मिली नौकरी

संस्कृति विवि के विद्यार्थियों को भाव्यांश इन्फोटेक में मिली नौकरी

आरके धनगर
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को सुविख्यात विश्वस्तरीय आईटी परामर्श फर्म भाव्यांश इन्फोटेक ने चयनित किया है। कंपनी ने आफलाइन चयन प्रक्रिया अपनाकर यह प्लेसमेंट किया है।


सुविख्यात विश्वस्तरीय आईटी परामर्श फर्म भाव्यांश इन्फोटेक के एचआर विभाग ने आफलाइन परीक्षा, इंटरव्यू के द्वारा संस्कृति विवि के एमबीए, बी.फार्मा, बीसीए, बीकॉम के 13 विद्यार्थियों का चयन किया। कंपनी द्वारा चयनित छात्रों में एबीए की छात्रा रिया दास, श्रुति गुप्ता, काजल चाहर, प्रागी शर्मा, बीबीए की छात्रा आकांक्षा सिंह, छात्र चंदन उपाध्याय, बीसीए के छात्र योगेंद्र जोशी, कृष्ण गोपाल बी. काम. की छात्रा कृतिका शर्मा, दीप्ति शर्मा, बी फार्मा की छात्रा मुस्कान, अदिति एवं छात्र समीर शामिल हैं।
कम्पनी के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाव्यांश इंफोटेक एक वैश्विक आईटी परामर्श फर्म है जिसका मुख्यालय भारत में है, इसकी स्थापना बिजनेस एजिलिटी को सक्षम करने के उद्यमिता लक्ष्य के साथ की गई है। कंपनी के एचआर ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृति विवि के छात्रों ने चयन प्रक्रिया के दौरान अपनी योग्यता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
संस्कृति विवि की विशेष कार्याधिकारी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जहां भी जायें, यह याद रखें कि आप संस्कृति विवि से पढ़े हैं, जिसकी एक पहचान है। अपने शिक्षण संस्थान का नाम रौशन करें और अपने नियोक्ता के समक्ष अपनी योग्यता को साबित करें। उन्होंने कहा कि संस्कृति विवि के विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जा रही है। यही वजह है कि ये विद्यार्थी कंपनियों की आवश्यकताओं पर खरे उतर रहे हैं।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read