JAUNPUR NEWS : रोड़ दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत
विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कटका नवाबाद गांव के पतिराम यादव शनिवार को सुबह दूध देकर बाजार से घर वापस लौट रहे थे। जैसे है वह सराय हरखू इंटर कालेज पार किये कि। अचानक एक कार अनियंत्रित होकर पीछे से उन्हें धक्का मारकर जख्मी कर दिया। कुहरे और धुंध की वजह से कार पहचान में नहीं आ सकी। लोग एकत्रित होकर एम्बुलेंस और पुलिस प्रशासन को संज्ञान कराएं किन्तु जगह पर ही मौत हो जाने के कारण पुलिस विभाग पोस्टमार्टम की विधिक कार्यवाही में जुटी है। पीड़ित परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











