JAUNPUR NEWS : नये साल पर हार्ट अटैक से रहे सावधान: डा. एचडी सिंह
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। पिछले कुछ सालों में नए साल की पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता एवं तरीक़ा नायब अपने शबाब पर है। अब नए साल के आगाज पर पार्टी तो बनती है तो सेलिब्रेशन तो बनता है। सेलिब्रेशन में यदि कान फोड़ू संगीत और दारू, पान, धूम्रपान और नशीले पदार्थों का सेवन न हो। उच्च वसायुक्त भोजन स्नैक्स न हो तो पार्टी का ग्लैमर कम और मजेदार नहीं होता, सफल नहीं होती। उक्त बातें डॉ एचडी सिंह वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ ने शनिवार कोप्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने बताया कि तमाम इस तरह के तरीक़े पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से उत्पन्न आज हमारे समाज में हुआ है।
इस तरह की पार्टियों में एक अजीब मनोविज्ञान पैदा करती हैं। नया साल का मतलब सिर्फ़ नशा और फन इंजॉय तमाशा बनकर रह गया है। अंदाजा नहीं है कि दिसंबर का आखिरी एवं जनवरी के प्रथम सप्ताह को पूरी दुनिया में तापमान बहुत कम रहने के लिए जाना जाता है एवं पूरी दुनियाँ में ऐसे में हार्ट अटैक एवं ब्रेन स्ट्रोक की घटनाएं बहुत बढ जाती है। इस समय में हार्ट अटैक का खतरा एवं गंभीरता एवं मौते बहुत अधिक होती है। यह विभिन्न आला अमेरिकन एवं यूरोपियन एशियन शोधों से सत्यापित है।
डा. सिंह ने कहा कि सर्द रातें और क्लब में धूम धड़ाका हुक्का एवं पटखा तथा उन्माद एवं अधिक अल्कोहल एवं नशा तथा वसा युक्त भोजन का सेवन सचमुच आपकी मौत का सामान हो सकता है और कहीं आप मधुमेह उच्च रक्तचाप एवं धूम्रपान तथा मोटापे के शिकार हैं तो यह पार्टियां बड़ी सांसत में डाल सकती हैं। मधुमेह, एंजाइना, उच्च रक्तचाप एवं एंजाइना एंजियो प्लास्टी, बाईपास हार्ट फेल्योर, के मरीजों को ऐसी पार्टी के शिरकत से बचना चाहिए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











