Jaunpur News : महंगाई भत्ते की किस्त घोषित न होने से पेंशनर्स में भड़का आक्रोश
जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा जौनपुर की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सर्वप्रथम अध्यक्ष जी ने पिछली बैठक में पारित प्रस्ताव पर की गई कार्रवाई से सदन को अवगत कराया,जिसे सदन द्वारा पुष्टि की गयी। तदोपरांत संगठन की सदस्यता को बढ़ाने हेतु सदस्यों से अपील एवं स्थानीय स्तर की समस्या देने को कहा गया। तत्पश्चात् संरक्षक इं. आरपी पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माह जनवरी से देय महंगाई राहत अभी तक घोषित न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शीघ्र घोषित करने की मांग किया।
साथ ही कोविड 19 के नाम पर जनवरी 2020 से जून 21 तक रोके गया महंगाई के अवशेष को शीघ्र भुगतान करने की मांग सरकार से किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पेंशनर्स की समस्या पर सरकार की हीला हवाली पर रोष व्यक्त करते हुए प्रांतीय अधिवेशन के माध्यम से दिए गए 20 सूत्री मांगों को शीघ्र पूरी करने की मांग किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरपी सिंह, हीरा लाल पांडेय, कामता प्रसाद गुप्ता, रमेश चंद, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, भानु बाबू, शिव जोरराम, नन्द लाल, सुक्खू राम, अशोक मौर्य, कंचन सिंह, महालक्ष्मी वर्मा, मंजू रानी राय, मुराली सिंह राम, निधि मिश्रा, कृपाशंकर उपाध्याय, शैलेश यादव, ओम प्रकाश सिंह, रामाश्रय, कल्लू राम सोनकर, मिथिलेश जायसवाल, कालिका प्रसाद, सुरेश चंद सिंह, महेंद्र नाथ पांडेय, विक्रमाजीत यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मंत्री राजबली यादव ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















