HomeJaunpurJaunpur News : एसडीएम की कार्य प्रणाली से अधिवक्ताओं में भड़का आक्रोश

Jaunpur News : एसडीएम की कार्य प्रणाली से अधिवक्ताओं में भड़का आक्रोश

Jaunpur News : एसडीएम की कार्य प्रणाली से अधिवक्ताओं में भड़का आक्रोश

उपजिलाधिकारी ने की नोक-झोंक, विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत
मछलीशहर, जौनपुर। उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह की कार्य प्रणाली से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उनकी कार्य व्यवहार में सुधार न आने पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भरत लाल यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल चौबेपुर निवासी तहसील अधिवक्ता रमाशंकर पटेल व जमालपुर निवासी अधिवक्ता शिव प्रसाद की समस्या लेकर उपजिलाधिकारी से मंगलवार को वार्ता करने पहुंचा। अधिवक्ताओं ने कहा कि आपके आदेश का क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। इसी बात को लेकर अधिवक्ताओं की भीड़ देखते ही उपजिलाधिकारी विफर पड़ीं और अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुये अधिवक्ताओं से नोक-झोंक शुरु कर दीं। इससे अधिवक्ता आक्रोशित हो गये और न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अध्यक्ष ने अगली रणनीति पर विचार के लिये 11 मई को अधिवक्ताओं की आकस्मिक बैठक आहूत किया है। इस अवसर पर महामंत्री कमलेश कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, आरपी सिंह, सुरेन्द्रमणि शुक्ला, भारत सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, विपिन मौर्य, विकास यादव, राकेश सिंह, राजकुमार, रामसिंह, अमिताभ सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read