Jaunpur News : डीएम की अध्यक्षता में हुई रेडक्रास सोसाइटी की बैठक
जौनपुर। अध्यक्ष रेडक्रास सोसाइटी/जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में रेडक्रास की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि सभी सदस्यों द्वारा बहुत अच्छे से कार्य किया जा रहा है।

बैठक में यूनिफार्म रूल्स के आधार पर सभापति डा. आरके सिंह, उपसभापति अमित गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष पद पर डा. संदीप पांडेय का चयन किया गया। रेडक्रास द्वारा यह निर्णय लिया गया कि 21 जून को गांव-गांव में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। लीलावती अस्पताल में बन रहे रेडक्रास भवन के उद्घाटन के संबंध में चर्चा हुई। अध्यक्ष रेडक्रास द्वारा निर्देशित किया गया कि टी.बी. रोगियों को चिन्हित किया जाए और उन्हें पौष्टिक आहार वितरित किया जाए। उन्होंने कहा कि रेडक्रास के सदस्यों को बढ़ाने की कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, सचिव रेडक्रास मनोज वत्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह, डा. राजीव यादव, संतोष सिंह, विमला सिंह, अर्चना शुक्ला, शशिकांत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















