Jaunpur News : ग्राम पंचायत में हुई गांव की खुली बैठक
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत गोंदालपुर में गांव की खुली बैठक हुई जहां सरकार द्वारा चलाए गए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

इस मौके पर जहां आवास, मनरेगा, शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं का आवेदन लिया गया, वहीं ग्राम पंचायत लमहन में भी खुली बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप सरोज, ग्राम प्रधान विनोद पाल, ग्राम प्रधान निर्मला पाल, प्रतिनिधि वीरेंद्र पाल, राधेश्याम, छोटे लाल, राधेश्याम, विनोद मिश्रा, ललित सरोज, ईश्वर लाल, कैलाश नाथ सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















