अवैध अद्धनिर्मित भवनों को एचपीडीए ने किया सील
प्लाटिंग पर की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
अनिल कश्यप
हापुड़। पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया। इसी कड़ी में प्राधिकरण ने जेसीबी की मदद व हापुड़ के थाना नगर कोतवाली व पी.ए.सी. के सहयोग से मजिस्ट्रेट पुष्पाकर देव की उपस्थिति में अवैध विकास निर्माणों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्यवाही की गयी है।

इस कार्यवाही में अशोक गर्ग द्वारा रेलवे गेट नं0 73 के उत्तरी तरफ खसरा संख्या 1721 से 1726 तक लगभग 8000 वर्ग मी0 भूमि पर की गयी अवैध प्लाटिंग एवं इसी प्लाटिंग में सन्देश त्यागी व प्रदीप त्यागी द्वारा भूतल पर निर्मित 08 दुकानो एवं प्रथम तल निर्मित फ्लैटों के साथ एक दो मंजिले भवन को सील किया गया एवं कालोनी के विकास कार्य एवं निर्मित अवैध भूखण्डों की चाहरदीवारी, रास्ते एवं नाली तथा एक निर्माणाधीन नींब से उपर की दीवार ध्वस्त करायी गयी।

इसके अतिरिक्त रेलवे गेट नं0 73 के दक्षिण में दुष्यन्त त्यागी द्वारा लगभग 16000 वर्ग गज के अवैध प्लाटिंग में अशोक गर्ग व पवन कुमार गोयल द्वारा अवैध प्लाटिंग में निर्माणाधीन सील क्षतिग्रस्त 6 अद्धनिर्मित भवनो को पुनः सील किये जाने की कार्यवाही करते हुए कालोनी में अवैध भूखण्डों पर ईंटों से किये गये चिन्हांकन को ध्वस्त किया गया। इसी कार्यवाही में कंचन त्यागी द्वारा निर्माणाधीन दो मंजिला निर्माण को भी सील किये जाने की कार्यवाही की गयी। इस अवैध कालोनी में अन्य निर्मित अवैध लगभग 15 से 20 भवन जिनमें अध्यासन के कारण प्राधिकरण कार्यवाही नहीं की जा सकी, में रहने वालों को कड़ी चेतावनी दी गयी कि व अवैध भवन में अध्यासन बन्द कर इसे शमन स्वीकृत करायें। इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, अवर अभियन्ता अगद सिंह, देशपाल सिंह, पीयूष जैन, मौहम्मद हारून एवं प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













