HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : गोपाष्टमी पर व्यापार मण्डल एवं विहिप जन ने गौशाला...

JAUNPUR NEWS : गोपाष्टमी पर व्यापार मण्डल एवं विहिप जन ने गौशाला में किया गो पूजन

JAUNPUR NEWS : गोपाष्टमी पर व्यापार मण्डल एवं विहिप जन ने गौशाला में किया गो पूजन

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। कार्तिक शुक्ल पक्ष में अष्ठमी तिथि गोपाष्टमी पर सोमवार को नगर के कटरा मुहल्ले में स्थित गौरी गौशाला में गोपूजन का कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त मन्त्री कृष्ण गोपाल जायसवाल एवं विभाग सम्पर्क प्रमुख/तहसील व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विश्वामित्र टण्डन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने गौमाता का पंचों पचार पूजन किया। उनको माल्यार्पण कर वस्त्र धारण कराया और गुड़ खिलाया। गौ पूजन से पूर्व गौमाताओं सहित गौशाला की साफ सफाई करायी गयी। उसके बाद उपस्थितजनों ने गौमाता का तिलक व माल्यार्पण कर विधिवत पूजन किया। फिर उन्हें वस्त्र पहनाकर उन्हें गुड़ और हरा चारा खिलाकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया। विहिप प्रान्त मन्त्री कृष्ण गोपाल जायसवाल ने उपस्थित लोगों को गोपाष्टमी पर गोपूजन के महत्व को बताते हुए गौ दर्शन और उसके पंचगव्य (दूध, दही, घी, गोबर, मूत्र) को हितकारी बताया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक सानन्द मोदनवाल, डॉ0 राजेश गुप्ता, विनोद केसरवानी, सन्तोष यादव, नीरज यादव, राजमणि समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read