HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : गोपाष्टमी तिथि पर किया गया गौ माता का पूजन

JAUNPUR NEWS : गोपाष्टमी तिथि पर किया गया गौ माता का पूजन

JAUNPUR NEWS : गोपाष्टमी तिथि पर किया गया गौ माता का पूजन

गौ माता के संवर्धन में ही वसुधा का कल्याण: महेन्द्र
तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बखोपुर ग्राम सभा स्थित विश्व हिंदू परिषद प्रखंड कार्याध्यक्ष दिनेश मिश्र के आवास पर गोपाष्टमी तिथि को विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत गौ सेवा संयोजक महेंद्र शुक्ल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम गौ माता के स्नान एवं दिनेश मिश्र व महेंद्र शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गौ माता का पूजन हुआ जहां गौ माता को अन्न तथा वस्त्र अर्पित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र शुक्ल ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि वर्तमान में गौ माता के संरक्षण तथा संवर्धन की विशेष आवश्यकता है, क्योंकि वर्तमान में गौ माता के संवर्धन में ही वसुधा का कल्याण निहित है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लालमणि, समरसता प्रमुख सौरभ, देवेन्द्र, सुरेश सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read