JAUNPUR NEWS : सार्वजनिक शौचालय पर दबंगों का कब्जा, जिम्मेदार मौन!
अजय पाण्डेय/कृष्णा सिंह
डोभी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड डोभी के अंतर्गत हरिहरपुर ग्रामसभा में सुलभ शौचालय निर्माण सन् 1995_96 में हुआ था जिसका उपयोग ग्रामवासी करते रहे। उक्त शौचालय का निर्माण ग्राम समाज की जमीन पर है परन्तु कुछ दबंग लोग उसको तोड़कर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान हरिहरपुर नीतू यादव ने उक्त प्रकरण की लिखित जानकारी जिलाधिकारी को दिया जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए स्थगनदेश दिया है परन्तु दबंग दबंगों ने जिलाधिकारी के आदेश को धता बताते हुए शौचालय को तोड़कर जमीन की चहारदीवारी का निर्माण रातों—रात कर लिया। इसको लेकर ग्रामवासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है जो कभी भी विस्फोटक हो सकता है।
इसकी शिकायत संबंधित अधिकारी एवं प्रदेश सरकार से गयी है परन्तु आरोपियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। वह अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते ही जा रहे हैं परन्तु शासन— प्रशासन द्वारा राजकीय सम्पत्ति बचा सकने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। आज जहां प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, वहीं सरकारी अमला की मिलीभगत से ही इतने पुराने सुलभ शौचालय को जमींदोज कर कब्जा किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार मौन साधे हुये हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











