HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : नवनिर्वाचित चेयरमैन फिरोज खान सहित सभी सभासदों को दिलायी...

JAUNPUR NEWS : नवनिर्वाचित चेयरमैन फिरोज खान सहित सभी सभासदों को दिलायी गयी शपथ

JAUNPUR NEWS : नवनिर्वाचित चेयरमैन फिरोज खान सहित सभी सभासदों को दिलायी गयी शपथ

नवसृजित नगर पंचायत कजगांव के गोल कोठी के मैदान पर हुआ आयोजन
क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही मेरा एकमात्र लक्ष्य: फिरोज खान
कजगांव, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष फिरोज खान व 12 सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां नगर पंचायत अध्यक्ष को अतिरिक्त उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी 12 सदस्यों को नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान द्वारा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में हजारों लोग मौजूद रहे।

नगर पंचायत कस्बे के गोल कोठी के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी श्री सिंह ने श्री खान को शपथ दिलायी गयी जिसके बाद चेयरमैन श्री खान ने सभी का आभार प्रकट करते हुये कहा कि जिस प्रकार नगर पंचायत कजगांव की जनता हमें भरोसा और विश्वास के साथ विजय दिलाई है, हम उनके विश्वास एवं भरोसे को ध्यान में रखते हुए सभी निर्वाचित सभासदों को साथ नगर पंचायत का विकास करके हर गली मोहल्ले में नाली और रास्ता का प्रबंध करके नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर, अच्छा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नगर पंचायत की जनता नि:स्वार्थ होकर हमें नगर पंचायत का सिंहासन सौंपा है, हमें सिंहासन तभी अच्छा लगेगा जब हम नगर पंचायत को चहुंमुखी विकास करके सुंदर बना दूंगा। कजगाव नगर पंचायत आजादी के बाद पहली बार ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बना हुआ है। पहली बार चुनाव हुआ। पहली बार चेयरमैन बनने के बाद हम इस तरह चौमुखी विकास करेंगे जिससे लगेगा कि नगर पंचायत पहले से ही है।

इस अवसर पर सभासद राजकुमारी, अरविंद प्रजापति, फुलगेना यादव, राजकुमारी कनौजिया, इजलास यादव, इकबाल, सुनीता विश्वकर्मा, आलोक मौर्य, आकाश सिंह, अहिसमा बानो, हैदर अंसारी सहित गोरखनाथ, प्रधान संजय सिंह, प्रधान चंदू यादव, प्रधान संतोष मिश्रा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में चेयरमैन फिरोज खान ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read